Homeज्योतिषआज शाम आसमान में दुर्लभ नजारा, बिना टेलीस्कोप दिखेंगे 4 चमकीले ग्रह

आज शाम आसमान में दुर्लभ नजारा, बिना टेलीस्कोप दिखेंगे 4 चमकीले ग्रह

आसमान में शनिवार को एक अदभुत खगोलीय घटना का नजारा दिखाई देगा। इसमें सूर्यास्त के बाद सौरमंडल के छह ग्रह एक ही कतार में नजर आएंगे।

यदि आसमान साफ रहा तो भारत सहित दुनिया भर के लोग इस खगोलीय घटना के गवाह बन सकेंगे। खगोल विज्ञान की भाषा में प्लेनेटरी परेड तब होती है जब कई ग्रह सूर्य के एक ही ओर एक कतार में दिखाई देते हैं। हालांकि, अंतरिक्ष में ये ग्रह वास्तव में एक सीधी रेखा में नहीं होते, लेकिन पृथ्वी से देखने पर वे ग्रहण वृत्त के साथ एक-दूसरे के बेहद करीब और संरेखित लगते हैं। इस बार इस परेड में बुध, शुक्र, बृहस्पति, शनि, यूरेनस और नेपच्यून शामिल हो रहे हैं।

यह अदभुत दृश्य 28 फरवरी को सूर्यास्त के लगभग 30 मिनट बाद होगा। विशेषज्ञों के अनुसार, दर्शकों को पश्चिमी दिशा की ओर देखना चाहिए। भारत के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले लोग अपने घरों की छतों या किसी खुले मैदान से इसे देख सकते हैं। दिलचस्प बात ये है कि इन ग्रहों में बुध, शुक्र, बृहस्पति और शनि इतने चमकदार होंगे कि इन्हें बिना किसी उपकरण के नग्न आंखों के देखा जा सकेगा।

सबसे चमकीला नजर आएगा शुक्र ग्रह… शुक्र ग्रह पश्चिमी क्षितिज के पास सबसे चमकीला नजर आएगा। शुक्र और बुध क्षितिज के काफी करीब होंगे, जबकि शनि, नेपच्यून, यूरेनस और बृहस्पति उनसे ऊपर की ओर एक क्रम में दिखाई देंगे। इस महीने मंगल ग्रह दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसे छह-ग्रह सरेखण कहा जा रहा है।

इन ग्रहों के लिए होगी टेलीस्कोप की जरूरत :   यूरेनस और नेपच्यून को देखने के लिए दूरबीन या टेलीस्कोप की आवश्यकता होगी। ग्रह और तारे में अतर ग्रहों की पहचान करने का सबसे आसान तरीका यह है कि तारे टिमटिमाते हैं, जबकि ग्रह स्थिर रोशनी के साथ चमकते हैं। इस परेड में बृहस्पति अपनी तीव्र चमक के कारण सबसे आसानी से पहचाना जा सकेगा, जो दक्षिण आकाश में ओरियन नक्षत्र के पास दिखाई देगा।

बरतनी होगी सावधानी :  अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा और अन्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि ग्रहों को देखने की कोशिश तभी करें जब सूर्य पूरी तरह डूब चुका हो। सूरज की ओर सोधे देखना आंखों के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है। शहरों में रहने वाले लोग, जहां प्रकाश प्रदूषण अधिक होता है, ऊंची इमारतों की छतों का चुनाव करें ताकि पश्चिमी आकाश का स्पष्ट दृश्य मिल सके l

 

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments