खानम आर्ट गैलरी में तीसरी एग्जीबिशन की तैयारी वूमंस डे सेलिब्रेशन को लेकर चल रही है जिसमें गैलरी की सभी महिला कलाकारों को आमंत्रित किया गया है महिला कलाकार अपनी वूमेंस डे के लिए बेस्ट पेंटिंग आर्ट गैलरी में प्रदर्शित करें और उसके लिए उनसे किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

एग्जीबिशन 7 मार्च को 4:00 बजे से है वूमंस डे सेलिब्रेशन पर अपनी पेंटिंग्स को प्रदर्शित करने की बात सुनकर सारी महिला कलाकारों में काफी उत्साह बना हुआ है और वह अपनी पेंटिंग्स सिलेक्शन के लिए भेज भी रही है वूमेंस डे स्पेशल एग्जिबिशन में नारी शक्ति से जुड़ी पेंटिंग्स और नारी के विभिन्न रूप नारी की ममता के स्वरूप और भी नारी से जुड़े जितने भी भाव हैं वह सब इस एग्जीबिशन में प्रदर्शित किए जाएंगे हमारे देश भारत में नारी की हमेशा से ही पूजा होती आई है चाहे वह गंगा के रूप में हो जमुना के रूप में हो या सरस्वती के रूप में हो नारी को हम दुर्गा, काली ,लक्ष्मी ,रजिया सुल्तान, नूरजहां और झांसी की रानी जैसे विभिन्न रूपों में देखते चले आ रहे हैं हर क्षेत्र में आज नारी ने अपनी विजय पताका फैराई है

इन सभी विषयों से संबंधित नारी सशक्तिकरण की ढेरों कहानियां इस पेंटिंग्स में छुपी है जिसे कलाकारों ने अपने रंगों और भावनाओं के जरिए उकेरा है एग्जीबिशन का उद्घाटन गैलरी की डायरेक्टर डॉ जाहिदा खानम जो कि एक नेशनल आर्टिस्ट भी है और प्रयागराज से संबंध रखती हैं उनके द्वारा किया जाएगा वूमंस डे स्पेशल में एक खास अवार्ड रखा गया है जो बेस्ट पेंटिंग अवार्ड होगा साथ ही सभी कलाकारों को सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा और नारी सशक्तिकरण का भी अवार्ड एक खास पर्सनालिटी को दिया जाएगा
खबर नीतेश सोनी
