Homeआर्थिकट्रंप पर ईरान का तीखा हमला: ‘न्यूयॉर्क का मेयर नहीं बना सकते,...

ट्रंप पर ईरान का तीखा हमला: ‘न्यूयॉर्क का मेयर नहीं बना सकते, ईरान की बात करते हैं’

ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादेह ने रायसीना डायलॉग में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की खासी आलोचना की और ईरान के राजनीतिक भविष्य को लेकर अमेरिकी रुख पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, अमेरिकी राष्ट्रपति ईरान में नेतृत्व बदलने की बात करते हैं, जबकि वे अपने ही देश में न्यूयॉर्क का मेयर तक नियुक्त नहीं कर सकते। उन्होंने सवाल उठाया, क्या आप इस औपनिवेशिक दृष्टिकोण की कल्पना करते हैं? एक ओर ट्रंप अपने देश में लोकतंत्र देखना चाहते हैं, वहीं दूसरी ओर वे ईरान के लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित राष्ट्रपति को पद से हटाना चाहते हैं।

अमेरिका के संभावित जमीनी हमले पर उन्होंने कहा, ईरान किसी भी औपनिवेशिक मिशन को रोकने के लिए तैयार है। अपने देश की राजनीतिक व्यवस्था बदलने की किसी भी कोशिश का विरोध करेगा। उन्होंने कहा, यह केवल ईरान की लड़ाई नहीं है। जब किसी देश के शीर्ष नेता को निशाना बनाया जाता है तो यह बहुत खतरनाक मिसाल है। अगर यह नया सामान्य बन गया तो दुनिया के लिए गंभीर खतरा होगा। खतीबजादेह ने इन दावों को खारिज किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य को ईरान ने बंद कर दिया है।

यह अस्तित्व की लड़ाई :  ईरानी उप विदेश मंत्री ने मौजूदा संघर्ष को ईरान के अस्तित्व की जंग करार दिया। उन्होंने कहा, कुछ ताकतें ईरान को खत्म करना चाहती हैं। हम हमलावरों को पीछे धकेलने के लिए अपने देश की रक्षा की लड़ाई लड़ रहे हैं और आखिरी दम तक लड़ते रहेंगे। हमारे पास अमेरिकी-इस्राइली हमले के खिलाफ देश की रक्षा के लिए बहादुरी से लड़ने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं है।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments