Homeआर्थिकडिजिटल दुनिया में धमाका! नरेन्द्र मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को छोड़ा पीछे

डिजिटल दुनिया में धमाका! नरेन्द्र मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को छोड़ा पीछे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स के मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पछाड़कर सोशल मीडिया की दुनिया में इतिहास रच दिया है। 10 करोड़’ फॉलोअर्स के साथ पीएम मोदी सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले दुनिया के नंबर वन नेता बन गए हैं। डोनाल्ड ट्रंप इस मामले में अब दूसरे पायदान पर हैं। उनके 4.3 करोड़ फॉलोअर्स हैं।

पीएम मोदी 2014 में इंस्टाग्राम से जुड़े थे और पिछले एक दशक में उनका अकाउंट वैश्विक नेताओं के बीच सबसे अधिक सक्रिय डिजिटल प्लेटफॉर्म में से एक बन गया है। प्रमुख वैश्विक नेताओं में,पीएम मोदी के इंस्टाग्राम पर अब सबसे अधिक फॉलोअर्स हैं। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर उनके फॉलोअर्स की संख्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (4.3करोड़) से दोगुनी से भी अधिक है। अगले पांच प्रमुख विश्व नेताओं के फॉलोअर्स की कुल संख्या भी मोदी फॉलोअर्स की संख्या से कम है।

ट्रंप फॉलोअर्स के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। इसके बाद इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो (1.5 करोड़), ब्राजीलियाई राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला द सिल्वा (1.44 करोड़), तुकिये के राष्ट्रपति रेसेप तय्यिप(1.6 करोड़) और अर्जेंटीना  के राष्ट्रपति जेवियर माइले (64 करोड़) का स्थान है ।

एक्स पर भी धूम… इस्राइल यात्रा में टॉप 5 ट्रेंड में छाए रहे पीएम मोदी ……. पीएम मोदी ने इस्त्राइल यात्रा के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी धूम मचाई। प्रधानमंत्री एक्स पर टॉप 5 ट्रेंड में छाए रहे । पीएम मोदी के दौरे और उनके संबोधन से जुड़े विषय इस्त्राइल में नंबर 2 और नंबर 3 पर ट्रेंड करते रहे। यह डिजिटल उत्साह दोनों देशों क बीच गहराते रिश्तों और इस्त्राइली जनता की रुचि को दर्शाता है।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments