Homeआर्थिकधुरंधरों का कमाल: न्यूजीलैंड को रौंदकर भारत बना तीन बार का टी-20...

धुरंधरों का कमाल: न्यूजीलैंड को रौंदकर भारत बना तीन बार का टी-20 चैंपियन

शाबाश धुरंधरों… टीम इंडिया ने अद्भुत प्रदर्शन कर टी-20 विश्वकप का खिताब तीसरी बार जीत लिया है। यह जीत हर मायने में ऐतिहासिक रही। सूर्यकुमार की कप्तानी वाली टीम ने 255 रन बनाए, जो फाइनल में इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। फटाफट क्रिकेट में तीन बार विश्व चैंपियन बनने वाली इकलौती टीम भी बन गई है। भारत ने दुनिया के सबसे बड़े नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में एक लाख से अधिक दर्शकों की मौजूदगी में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर देश को बेशुमार खुशी दी। टी-20 विश्वकप में भारत ने न्यूजीलैंड को पहली बार हराया। लगातार तीसरा अर्धशतक लगाने वाले संजू सैमसन (89 रन) प्लेयर ऑफ द सीरीज मैच बने।

पहले बल्लेबाजी करते हुए संजू, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की तूफानी पारियों की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 256 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर ढेर हो गई। भारत ने रनों के लिहाज से फाइनल की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। आईसीसी ट्रॉफी की हैट्रिक: भारत ने 2024 में टी-20 विश्वकप, 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी और अब 2026 टी-20 विश्वकप जीता।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments