Homeदुनियामहिला दिवस की पूर्व संध्या पर प्रयागराज की खानम आर्ट गैलरी में...

महिला दिवस की पूर्व संध्या पर प्रयागराज की खानम आर्ट गैलरी में नारी सशक्तिकरण को लेकर हुआ भव्य कार्यक्रम।

महिला दिवस की पूर्व संध्या पर प्रयागराज की खानम आर्ट गैलरी में नारी सशक्तिकरण को लेकर हुआ भव्य कार्यक्रम।
कार्यक्रम का आयोजन खानम आर्ट गैलरी की डायरेक्टर डा जाहिदा खानम ने किया इस अवसर पर प्रयागराज के कला प्रेमियों की खानम आर्ट गैलरी में काफी चहल पहल रही और नए और पुराने हर दौर के कलाकारों का हुजूम उमड़ा।

 

नारी सशक्तिकरण के कार्यक्रम के उपलक्ष में कार्यक्रम का संचालन गैलरी की ही एक छात्रा इकरा जफर के द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम के दौरान कलाकारों द्वारा नारी सशक्तिकरण और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चर्चा हुई। कार्यक्रम में नारी शक्ति पर आधारित लगभग 50 चित्रों का प्रदर्शन भी किया गया ।

कार्यक्रम में पहुंचे कला प्रेमियों ने पेंटिंग की खूब तारीफ भी की और खानम आर्ट गैलरी में दर्शक ने भी कला का आनंद लिया। आपको ज्ञात करा देगी यह कार्यक्रम 9 मार्च तक प्रतिदिन 11:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक चलेगा जिसमें शहर के तमाम कलाकार ऐसा भी ले सकते हैं आज के कार्यक्रम में डॉक्टर कावेरी विज डॉक्टर शाबिया और डॉक्टर फेकहा आदि कलाकारों को सम्मानित भी किया गया।

कलाकारों के द्वारा बनाई गई कलाकृतियों में मुख्य रूप से नारी मातृत्व नारी प्रकृति नारी सशक्तिकरण मुखाकृति आदि विषयों पर कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया कार्यक्रम में कलाकारों से चर्चा करते हुए खानम आर्ट गैलरी की डायरेक्टर डॉक्टर जाहिदा खान ने बताया कि लगातार तीन दिनों तक नारी सशक्तिकरण पर आर्ट गैलरी में कलाकारों को नई नई चीजें सीखने को मिलेगी।

डॉक्टर खानम ने यह भी कहा कि कार्यक्रम के समापन में जो भी कलाकार इसमें भाग ले रहे हैं उन्हें स्पेशल अवार्ड भी दिया जाएगा एवं उसके साथ साथ उन्हें खानम आर्ट गैलरी की तरफ से सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।

खबर नीतेश सोनी

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments