सामाजिक समूह में मौजूद नकारात्मक सोच और परेशान करने वाले लोगों के कारण आपका मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है। इतना ही नहीं, ये आपको समय से पहले बूढ़ा भी बना रहे हैं। हाल ही में प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज (पीएनएएस) में प्रकाशित एक शोध में ये बात सामने आई है। शोध के अनुसार, हमारे करीबी सामाजिक समूह में मौजूद नकारात्मक रिश्ते उम्र बढ़ने की प्रक्रिया पर सीधा असर डालते हैं।
अध्ययन में पाया गया कि प्रत्येक अतिरिक्त परेशान करने वाला व्यक्ति (हसलर) की उम्र बढ़ने की गति को लगभग 1.5 फीसदी तक बढ़ा देता है। डेटा के अनुसार, ऐसे एक व्यक्ति की मौजूदगी आपकी काँबिक आयु यानी आपके शरीर की कोशिकाओं और उत्तकों की वास्तविक कार्यक्षमता को लगभग 9 महीने अधिक बूढ़ा बना सकती है। शोधकर्ताओं ने पाया कि बुढ़ापे का यह प्रभाव तब और भी अधिक गहरा हो जाता है, जब परेशान करने वाला व्यक्ति परिवार का कोई सदस्य हो।
रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 30 प्रतिशत प्रतिभागियों ने अपने नेटवर्क में कम से कम एक ऐसे व्यक्ति की उपस्थिति दर्ज कराई। अध्ययन में पाया गया कि कुछ विशेष समूह इन नकारात्मक संबंधों के प्रति अधिक नियमित धूम्रपान करने वाले व्यक्ति, संवेदनशील हैं। इनमें महिलाएं, खराब स्वास्थ्य वाले लोग (जिन्होंने बचपन में प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना किया) शामिल हैं।
रिश्ते बदलते हैं जीन की कार्यप्रणाली : न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं सहित विशेषज्ञों की टीम ने इंडियाना (अमेरिका) के 2,345 लोगों के लार के नमूनों का विश्लेषण किया। वैज्ञानिकों ने इसमें डीएनए मिथाइलेशन की जांच की। यह एक ऐसी प्रक्रिया है, जो जीन की कार्यक्षमता को प्रभावित करती है। असामान्य डीएनए मिथाइलेशन अक्सर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से जुड़ा होता है। शोध के अनुसार, क्रोनिक स्ट्रेस के रूप में कार्य करते हैं। यह तनाव शरीर में सूजन नकारात्मक सामाजिक रिश्ते पुराने तनाव यानी को बढ़ाता है और जीन की कार्यप्रणाली को बदलकर उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को तेज कर देता है।
