Homeमहत्वपूर्ण जानकारीनौ मंजिला आवासीय इमारत का बड़ा हिस्सा ढहा,कई मलबे में फंसे 

नौ मंजिला आवासीय इमारत का बड़ा हिस्सा ढहा,कई मलबे में फंसे 

कीव। रूस ने कीव पर मिसाइल व ड्रोन हमलों में छह साल के बच्चे सहित 11 लोगों को मार गिराया है। इसमें 52 लोग घायल हैं। शहरी सैन्य प्रशासन प्रमुख तैमूर तकाचेंको ने कहा, इन हमलों में हताहतों संख्या बढ़ेगी क्योंकि कई लोग अभी मलबे में दबे हैं।

 

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने ‘टेलीग्राम’ पर कहा, सीधे एक रिहाइशी इमारत पर मिसाइल हमला…। घटनास्थल की तस्वीरों में आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त इमारत से धुंए का गुबार व जमीन पर मलबा दिखाई दे रहा है। तकाचें को ने बताया कि कीव में 27 जगह हमला हुआ, जिसमें सर्वाधिक क्षति सोलोमिंस्क्यी और स्वियातो शिनस्क्यी में हुई। यूक्रेन ने कहा, रूस ने 309 ड्रोन व 8 इस्कंदर-के मिसाइलें दागीं।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments