Homeप्रदेशपूर्णाहुति हवन के साथ संपन्न हुआ श्री मद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ,...

पूर्णाहुति हवन के साथ संपन्न हुआ श्री मद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ, भंडारे का हुआ आयोजन 

भागवत धर्म स्थापना का मार्ग एवं मोक्ष का द्वार (राम मनोहर दास महाराज)

श्री कटरा रामलीला प्रयागराज के प्रांगण में अधिवक्ता मानवेंद्र सिंह के संयोजन में आयोजित श्री मद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के विश्राम दिवस पर कथा व्यास पंडित राम मनोहर दास जी महाराज ने भक्तों को कथा का सार बताते हुए कहा कि श्री मद भागवत कथा मनुष्य को जीवन जीने का औरधर्म के राह पर चलने का संदेश देता है और भागवत मोक्ष का द्वार है जो मनुष्य को जन्म-जन्मांतर से मुक्त करती है ।

आज की कथा है कृष्ण सुदामा और भगवान श्री कृष्ण की परायण की चरित्र का वर्णन किया गया तत्पश्चात कथा की आरती और पूर्णाहुति हवन कर भागवत कथा  संपन्न किया गया तत्पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया कथा के मुख्य यजमान विनोद कुमार सिंह और श्रीमती लक्ष्मी सिंह रहे  इस अवसर पर सांसद प्रवीण पटेल, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, विधायक संदीप पटेल पूर्व सांसद केशरी देवी पटेल भाजपा नेता अश्विनी पटेल, राजेश केसरवानी,आदि ने आरती की और पूर्णाहुति हवन में आहुति डाली ।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments