केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने तीन मार्च को होने वाली परीक्षा की तारीख बदल दी है। अब 10वीं की परीक्षा 11 मार्च और 12वीं की परीक्षा 10 अप्रैल को होगी।
सीबीएसई की शेष परीक्षा पहले की घोषित तिथियों के अनुसार ही होगी। यह बदलाव प्रशासनिक कारणों से किया गया है।
10वीं की तीन मार्च को तिब्बती, जर्मन, नेशनल कैडेट कोर, बोडो, तंगखुल, जापानी, भूटिया, स्पेनिश, कश्मीरी, मिजो, ऐलिमेंट्स ऑफ बुक कीपिंग एंड अकाउंटेंसी की परीक्षा होनी थी। अब यह 11 मार्च को होगी।
12वीं की तीन मार्च को लीगल स्टडीज की परीक्षा होनी थी, जो अब 10 अप्रैल को होगी ।
