रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम नरेंद्र मोदी को नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दीं। क्रेमलिन ने मंगलवार को बताया कि पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई वैश्विक नेताओं को क्रिसमस और आगामी नव वर्ष 2026 के लिए बधाई दीं। पुतिन ने चीन और स्वतंत्र राष्ट्रों के राष्ट्रमंडल (सीआईएस) देशों के नेताओं को भी शुभकामनाएं दीं, लेकिन यूक्रेन में मोर्चा खोले यूरोपीय देशों को नजरअंदाज किया ।
