
जब एक योगी बने उत्तर प्रदेश के मुख्मंत्री
उत्तराखंड के एक छोटे से गांव में 5 जून को पैदा हुए एक साधारण से इंसान कैसे बन गए इतने बड़े योगी। 43 वर्ष में उन्हें यूपी के सीएम की कमान सौंप दी गई। आज हम आपको बता रहे हैं अजय सिंह से योगी आदित्यनाथ और यूपी के मुख्यमंत्री बनने की पूरी कहानी।
गोरखनाथ मंदिर के महंत अवैद्यनाथ ने उन्हें अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था, जिसके बाद योगी आदित्यनाथ राजनीति में आए। यूपी बीजेपी की विधायक दल की बैठक 18 मार्च की को मनोज सिन्हा को पछाड़कर योगी आदित्यनाथ का नाम मुख्यमंत्री के नाम के लिये सबसे आगे हो गया था। बैठक के ठीक पहले योगी आदित्यनाथ ने यूपी के पर्यवेक्षक वेंकैया नायडू के साथ बैठक की थी। अन्तिम समय में हुई इस बैठक के बाद उनका नाम तय हो गया। वहीं से शुरू हुआ योगी से सीएम बनने तक का सफर।
योगी आदित्यनाथ का असली नाम अजय सिंह ‘विष्ट’ है। वह मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पंचूर गांव के रहने वाले हैं। यूपी के नए सीएम योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जनवरी 1972 को उत्तराखंड ( तब यूपी) के पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक के पंचूर गांव में हुआ। इनकी प्रारंभिक शिक्षा पंचूर गांव में हुई। इसके बाद उन्होंने कोटद्वार डिग्री कॉलेज से गढ़वाल विश्विद्यालय से गणित में बीएससी किया है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि योगी आदित्यनाथ का वास्तविक नाम अजय सिंह है। वो गोरखपुर के प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर के महंत हैं। आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर के पूर्व महंत अवैद्यनाथ के उत्तराधिकारी हैं। वो हिंदू युवा वाहिनी के संस्थापक भी हैं, जो कि हिन्दू युवाओं का सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रवादी समूह है
26 साल की उम्र में बने सांसद जब एक
योगी आदित्यनाथ 26 साल की उम्र में पहली बार यूपी के गोरखपुर संसदीय सीट से सांसद चुने गए। उन्होंने पहली बार 1998 में लोकसभा का चुनाव जीता था। इसके बाद आदित्यनाथ 1999, 2004, 2009 और 2014 में भी लगातार लोकसभा का चुनाव जीते
महंत अवैद्यनाथ ने 1998 में राजनीति से संन्यास लिया और योगी आदित्यनाथ को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया। यहीं से योगी आदित्यनाथ की राजनीतिक पारी शुरू हुई है। 1998 में गोरखपुर से 12वीं लोकसभा का चुनाव जीतकर योगी आदित्यनाथ संसद पहुंचे तो वह सबसे कम उम्र के सांसद थे, वो 26 साल की उम्र में पहली बार सांसद बने। 1998 से लगातार इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। योगी यूपी बीजेपी के बड़े चेहरे माने जाते है। 2014 में पांचवी बार योगी सांसद बने।
वह गोरखपुर लोकसभा सीट से 2014 में तीन लाख से भी अधिक सीटों से चुनाव जीते थे। उन्होंने 2009 में दो लाख से भी अधिक वोटों से जीत हासिल की थी। योगी आदित्यनाथ की पूर्वांचल की 60 से अधिक सीटों पर पकड़ मानी जाती है। साल 2014 के लोक सभा चुनाव में जब नरेंद्र मोदी वाराणसी से लोकसभा का चुनाव लड़ने उतरे थे। उसी समय से संकेत मिल गया था कि बीजेपी पूर्वांचल पर पूरा फोकस रखकर यूपी की जंग जीतेगी। मोदी लहर के चलते भजपा ने लोकसभा की 80 में से 73 सीटें जीती थीं।
बदलवा दिए मुहल्लों के नाम
आदित्यनाथ के तौर-तरीकों का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने गोरखपुर के कई ऐतिहासिक मोहल्लों के नाम बदलवा दिए। इसके तहत उर्दू बाजार हिंदी बाजार बन गया। अलीनगर आर्यनगर हो गया। मियां बाजार माया बाजार हो गया। इतना ही नहीं, योगी आदित्यनाथ तो आजमगढ़ का नाम भी बदलवाना चाहते हैं। इसके पीछे आदित्यनाथ का तर्क है कि देश की पहचान हिंदी से है उर्दू से नहीं, आर्य से है, अली से नहीं।
ऐसे बढ़ा सीएम का कद
अब तक योगी आदित्यनाथ की हैसियत ऐसी बन गई कि जहां वो खड़े होते, सभा शुरू हो जाती, वो जो बोल देते हैं, उनके समर्थकों के लिए वो कानून हो जाता है यही नहीं, होली और दीपावली जैसे त्योहार कब मनाया जाए, इसके लिए भी योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर से ऐलान करते हैं, इसलिए गोरखपुर में हिुंदुओं के त्योहार एक दिन बाद मनाए जाते हैं। गोरखपुर और आसपास के इलाके में योगी आदित्यनाथ और उनकी हिंदू युवा वाहिनी की तूती बोलती है। बीजेपी में भी उनकी जबरदस्त धाक है।
2008 में हुआ था जानलेवा हमला
सात सितंबर 2008 को सांसद योगी आदित्यनाथ पर आजमगढ़ में जानलेवा हिंसक हमला हुआ था। इस हमले में बाल-बाल बचे थे, यह हमला इतना बड़ा था कि सौ से अधिक वाहनों को हमलावरों ने घेर लिया और लोगों को लहुलुहान कर दिया। आदित्यनाथ को गोरखपुर दंगों के दौरान तब गिरफ्तार किए गए जब मुस्लिम त्योहार मोहर्रम के दौरान फायरिंग में एक हिन्दू युवा की जान चली गई थी। डीएम ने बताया की वह बुरी तरह जख्मी है, तब अधिकारियों ने योगी को उस जगह जाने से मना कर दिया, लेकिन आदित्यनाथ उस जगह पर जाने के लिए अड़ गए। तब उन्होंने शहर में लगे कर्फ्यू को हटाने की मांग की।
रिपोर्ट- कुंवर वैभव सिंह
