Homeदेशगृह मंत्रालय का बड़ा फैसला: एनएसजी, एनआईए समेत चार एजेंसियों में प्रतिनियुक्ति...

गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला: एनएसजी, एनआईए समेत चार एजेंसियों में प्रतिनियुक्ति अब 7 साल

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) सहित चार एजेंसियों में प्रतिनियुक्ति की अवधि बढ़ा दी है। अब इन एजेंसियों में प्रतिनियुक्ति पर आने वाले कार्मिक पांच वर्ष के बजाए, सात साल तक तैनात रहेंगे। बाकी दो एजेंसियों में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) शामिल हैं।

केंद्रीय गृह मंत्रालय में पुलिस प्रभाग (कार्मिक-नीति अनुभाग) की तरफ से पांच मार्च को उक्त निर्देश जारी किए गए। बता दें किं एनएसजी की ओर से गृह मंत्रालय से अनुरोध किया गया था कि केंद्रीय एजेंसियों में प्रतिनियुक्ति पर आने वाले कार्मिकों के कार्यकाल की अवधि पांच वर्ष से बढ़ाकर सात साल कर दी जाए। इस मामले को लेकर केंद्रीय अर्धसैनिक बलों (सीएपीएफ) और असम राइफल (एआर) के साथ परामर्श किया गया। उसमें यह बात सामने आई कि प्रतिनियुक्ति अवधि बढ़ाए जाने से एनएसजी में कार्मिकों के संस्थागत ज्ञान को बनाए रखने में मदद मिलेगी।

इसी तरह से दूसरी एजेंसियों को लेकर यह फीडबैक मिला है। इसके मद्देनजर निर्णय लिया गया कि सीएपीएफ और एआर कर्मियों को प्रारंभिक नियुक्ति के समय हो सात वर्ष की अवधि के लिए एनएसजी सहित चारों केंद्रीय एजेंसियों में प्रतिनियुक्त किया जाएगा। इसके लिए मंत्रालय की ओर से 22 नवंबर 2016 के नीतिगत दिशा-निर्देशों में संशोधन किए गए हैं।

 

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments