Homeप्रदेशसेवा भारती के महाअभियान में 20 हजार से अधिक लोग लाभान्वित, 172...

सेवा भारती के महाअभियान में 20 हजार से अधिक लोग लाभान्वित, 172 स्थानों पर लगे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

सेवा भारती के महाअभियान में 20 हजार से अधिक लोग लाभान्वित, 172 स्थानों पर लगे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

 

संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर सेवा कार्यों को समर्पित भाव से आगे बढ़ाते हुए सेवा भारती, प्रयागराज विभाग एवं नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन (NMO) द्वारा आज पूरे जनपद में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार अभियान सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

इस महाअभियान के अंतर्गत शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों की 172 वंचित एवं सेवा बस्तियों में स्वास्थ्य शिविर लगाए गए, जिसमें करीब 20,000 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श एवं निःशुल्क दवा वितरण किया गया।

इस अभियान में लगभग 550 चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ तथा 1400 से अधिक स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए सेवा कार्य को शिविरों में सामान्य रोगों की जांच के साथ-साथ महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों के लिए विशेष परामर्श दिया गया तथाà आवश्यक दवाइयों का वितरण मौके पर ही किया गया, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद लोगों को बड़ी राहत मिली।

क्षेत्र सेवा प्रमुख युद्धवीर जी के मार्गदर्शन में आयोजित इस सेवा कार्य में प्रमुख रूप से काशी प्रांत सेवा प्रमुख सत्य विजय जी, सेवा भारती के विभाग अध्यक्ष सुजीत सिंह, विभाग सेवा प्रमुख वीर कृष्ण जी एवं विंध्याचल जी, महामंत्री पवन श्रीवास्तव जी, मंत्री डॉ.संतोष सिंह पटेल, शलभ श्रीवास्तव, संदीप चौधरी जी एवं सुनील सिंह मिंटू जी, NMO के क्षेत्र उपाध्यक्ष डॉ. कमलाकर सिंह, काशी प्रांत सचिव डॉ. राजेश राय जी, विभाग सचिव अखिलेश जी, नैनी सेवा प्रमुख रामराज जी, प्रयाग दक्षिण सेवा प्रमुख सत्येंद्र जी, प्रयाग उत्तर सेवा प्रमुख विभूति जी, यमुनापार सेवा प्रमुख अतुल जी, अधिवक्ता राहुल जी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान जनपद के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति भी रही।

प्रयागराज की मंडलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल, जिलाधिकारी मनीष वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, विधायक श्री दीपक पटेल जी ने विभिन्न चिकित्सा शिविरों का भ्रमण कर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा शिविरों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए स्वयं भी स्वास्थ्य परीक्षण कराया। उन्होंने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के वंचित वर्गों के लिए अत्यंत उपयोगी पहल बताया।

इस महाअभियान में चिकित्सा जगत के वरिष्ठ चिकित्सकों का भी महत्वपूर्ण सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

 

 

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments