Homeसमाजप्रयागराज एवं सूबेदारगंज स्टेशनों पर ग्रीष्मकालीन नि:शुल्क पेयजल सेवा अभियान का शुभारंभ

प्रयागराज एवं सूबेदारगंज स्टेशनों पर ग्रीष्मकालीन नि:शुल्क पेयजल सेवा अभियान का शुभारंभ

 

प्रयागराज एवं सूबेदारगंज स्टेशनों पर ग्रीष्मकालीन नि:शुल्क पेयजल सेवा अभियान का शुभारंभ

भीषण ग्रीष्मकाल को दृष्टिगत रखते हुए यात्रियों को राहत एवं सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से उत्तर मध्य रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, प्रयागराज द्वारा दिनांक 15 अप्रैल 2026 से प्रयागराज जंक्शन एवं सूबेदारगंज स्टेशन पर ग्रीष्मकालीन नि:शुल्क पेयजल सेवा अभियान का शुभारंभ किया गया। यह पहल उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री नरेश पल सिंह के मार्गदर्शन में जनसेवा की भावना के साथ प्रारंभ की गई है।
इस सेवा का विधिवत उद्घाटन सूबेदारगंज स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 01 पर प्रातः 10:30 बजे श्रीमती आयुषी भटनागर, उपाध्यक्ष, उत्तर मध्य रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा किया गया। साथ ही, प्रयागराज जंक्शन पर भी अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार की उपस्थिति में यात्रियों की व्यापक सुविधा हेतु जल सेवा की व्यवस्था समानांतर रूप से प्रारंभ की गई।
इस सुविधा का उद्देश्य यात्रियों को ग्रीष्मकाल के दौरान शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराना है। स्काउट्स एवं गाइड्स सदस्यों द्वारा समर्पण एवं अनुशासन के साथ निरंतर सेवा संचालन किया जाए गा और स्टेशनों पर सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित जल वितरण व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। यह भीषण गर्मी से राहत प्रदान करने हेतु केंद्रित एक जनहितकारी पहल होगी।
इस अभियान के सफल संचालन में श्रीमती नूरी सिद्दीकी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड), प्रयागराज का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने भौतिक व्यवस्थाओं एवं प्रशासनिक समन्वय को प्रभावी रूप से सुनिश्चित किया। उनके निर्देशन में स्काउट्स एवं गाइड्स के लीडर्स एवं सदस्यों ने सुनियोजित एवं व्यवस्थित तरीके से इस सेवा का क्रियान्वयन किया।
प्रयागराज जंक्शन एवं सूबेदारगंज स्टेशन पर कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भी इस जनसेवा पहल के सुचारु संचालन हेतु सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया।
यह ग्रीष्मकालीन नि:शुल्क पेयजल सेवा अभियान आगामी दो माह तक संचालित किया जाएगा। उत्तर मध्य रेलवे स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा प्रयागराज, कानपुर, झाँसी, आगरा मिर्जापुर, सूबेदारगंज एवं टुंडला जैसे प्रमुख स्टेशनों पर भी इस सेवा का संचालन किया जाएगा, जिससे अधिकतम यात्रियों को लाभ प्राप्त हो सके।
यह पहल सेवा, समर्पण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति उत्तर मध्य रेलवे की प्रतिबद्धता को दर्शाती है तथा यात्री सुविधा एवं जनसेवा के प्रति संगठन के सतत प्रयासों को सुदृढ़ करती है।

 

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments