13अक्टूबर 2020 प्रयागराज स्वामित्व योजना लागू होने पर समस्त देशवासियों को बधाई देते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केसरवानी जी ने चक गढ़ी कला वार्ड जीरो रोड की बैठक लेते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि ग्रामीणों के लिए हितकर है।

स्वामित्व योजना और आगे कहा कि देश के यशस्वी गौरवशाली प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा स्वामित्व योजना लाने से गांव में रहने वाले लोगों को आत्मनिर्भर बनाने में बहुत मददगार साबित होगी सरकार ने इस योजना के तहत गांवों के लोगों की आवासीय संपत्ति के अभिलेख में पूरा ब्योरा दर्ज करने की व्यवस्था की है।

रिकॉर्ड तैयार होन के बाद ग्रामीण इलाकों की संपत्तियों से जुड़ी फिजिकल कॉपी प्रॉपर्टी मालिकों को दी जाएंगी। राजस्व विभाग के स्थानीय प्रतिनिधि और अन्य संबद्ध विभागों के प्रतिनिधि लोगों के संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड तैयार करेंगे। खास बात यह है कि इस योजना के जरिए जमीन से जुड़े विवादों से निपटारे में आसानी होगी। और आगे कहा कि हमें वार्ड स्तर पर बैठक करके पार्टी एवं सरकार के द्वारा किए गए सभी कार्यों को जनता के बीच में लाने का कार्य करना है और बच्चियों के द्वारा जो भी भ्रम फैलाया जा रहे हैं उस साजिश को जनता के बीच में ले जाने का काम करना है।
बधाई देने वालों में सर्व श्री दिगंबर त्रिपाठी राजेश केसरवानी विवेक अग्रवाल दिनेश विश्वकर्मा लता उपाध्याय नीरज कसेरा अरविंद गुप्ता कमलेश केशरवानी रॉबिन साहू भरत कुमार रितेश कुमार कसेरा शिव मोहन गुप्ता सुमित वैश्य आदि रहे।
खबर नीतेश सोनी
