Homeअपराधपत्नी का कटा सिर लेकर पति पहुंचा थाने

पत्नी का कटा सिर लेकर पति पहुंचा थाने

उत्तर प्रदेश के बांदा में शुक्रवार सुबह एक पति ने अवैध संबंधों के शक में हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं. पति ने पहले तो फरसे से अपनी पत्नी की गर्दन काट दी फिर कटे सिर को लेकर बाजार से होता हुआ करीब दो किमी दूर थाने जा पहुंचा. मामला बबेरू थाना क्षेत्र के ग्रामीण मोहल्ले नेतानागर का है. 

यहां रहने वाले किन्नर (35) नाम के व्यक्ति को अपनी पत्नी विमला (28) पर अवैध संबंधों का शक था. जिसकी आज सुबह लगभग 6 बजे उसने फरसे से गर्दन पर वार करके हत्या कर दी. घटना में एक व्यक्ति भी घायल हुआ है, जिसे महिला का प्रेमी बताया जा रहा है. 

अपर एसपी महेंद्र चौहान ने बताया कि आरोपी कटा सिर लेकर खुद बबेरू थाने पहुंचा और बोला कि मैंने अपनी पत्नी का सिर काट दिया है. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. महिला का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है और घायल प्रेमी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बताया जा रहा है कि खून से लथपथ पीली टीशर्ट, काला लोअर और बाएं हाथ में कटा सिर पकड़े जब कातिल पति बबेरू कस्बे के बाजार से होते हुए थाने की ओर बढ़ा जा रहा था तो राहगीरों में हड़कंप मच गया. लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया. 

अपर एसपी ने बताया कि मामले में हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है. आरोपी पुलिस हिरासत में है, महिला के कटे सिर को शेष बॉडी के साथ सील कर पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा और घायल प्रेमी का इलाज चल रहा है. वहीं दूसरी ओर घटना के बारे में सुनकर इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और मौके पर पुलिस बल तैनात है. 

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments