Homeसमाजगुंडों और अपराधियों का साम्राज्य अंत होता दिखाई दे रहा है।

गुंडों और अपराधियों का साम्राज्य अंत होता दिखाई दे रहा है।

14 अक्टूबर 2020 प्रयागराज, मालवीय नगर वार्ड की बैठक में भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केसरवानी जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जनता से वादा किया था कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सत्ता आएगी तो गुंडों और अपराधियों का सफाया होगा जो आज दिखाई पड़ रहा है ।

समाजवादी पार्टी के शासन में जिस प्रकार से अपराधियों का बोलबाला था चारों तरफ गुंडा राज का शासन था जनता भयभीत रहती थी लेकिन जब 2017 में भारतीय जनता पार्टी की सत्ता आई उसके बाद उत्तर प्रदेश से अपराधियों का साम्राज्य का अंत होता दिखाई दे रहा है अपराधी आज उत्तर प्रदेश में भागा भागा फिरा हुआ है।
और कार्यकर्ताओं से कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि संगठन के माध्यम से कार्य करते हुए मोदी और योगी की सरकार की उपलब्धिया जन-जन तक पहुंचाएं
बैठक का संचालन मंडल अध्यक्ष दिनेश विश्वकर्मा जी ने किया बैठक में मुख्य रूप से विवेक अग्रवाल राजेश केसरवानी पार्षद ओम प्रकाश द्विवेदी राजन शुक्ला विपिन कुमार गौरव बाजपेई विष्णु त्रिपाठी जीतू सारस्वत धीरज केसरवानी पंडित प्रदीप कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खबर नीतेश सोनी

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments