Homeप्रदेशएमएनआईटी कालेज में आयोजित कार्यक्रम का मा0 सांसद फूलपुर ने दीप प्रज्ज्वलन...

एमएनआईटी कालेज में आयोजित कार्यक्रम का मा0 सांसद फूलपुर ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया शुभारम्भ

मा0 सांसद फूलपुर ने ‘‘मिशन शक्ति’’ अभियान का एलईडी वैन को हरी झण्डी दिखाकर किया शुभारम्भ
एमएनआईटी कालेज में आयोजित कार्यक्रम का मा0 सांसद फूलपुर ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया शुभारम्भ
17 अक्टूबर, 2020 प्रयागराज।
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बी बनाने, उनमें सुरक्षित परिवेश की अनुभूति कराने, जन-जागरूकता पैदा करने, आत्म सुरक्षा की कला हेतु प्रशिक्षित करने के लिए शनिवार को एमएनआईटी परिसर में आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारम्भ किया। इसके पूर्व मा0 सांसद ने जनपद में नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वाव्लम्बन हेतु जन जागरूकता अभियान हेतु 180 दिन तक चलने वाले मिशन शक्ति जन जागरूकता कार्यक्रम के लिए एलईडी वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मा0 सांसद श्रीमती केशरी देवी पटेल बतौर मुख्य अतिथि के रूप में लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी ने महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए लोगो को जागरूक करने हेतु मिशन शक्ति का जो अभियान प्रारम्भ किया है, इसके लिए उनके प्रति आभार व्यक्त करते है। उन्होंने कहा कि यह अभियान सत्त चलते रहना चाहिए। मा0 सांसद ने कहा कि सभी लोग संकल्प ले कि हम दहेज नहीं लेंगे। कहा कि कई क्षेत्रों में बेटियां बेटों से आगे है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं का सभी लोग आदर करें। बेटी और बहू में कोई अंतर नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान भी चलाया जा रहा है, जिसके द्वारा लड़कियों को आगे बढ़ने में मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति के रूप में महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान को बढ़ाने एवं सुरक्षित रखने के उद्देश्य से मा0 मुख्यमंत्री जी के द्वारा अभियान का शुभारम्भ किया गया। उन्होंने कहा कि लड़के और लड़की में कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं के द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वाव्लम्बन को बढ़ाने के बारे में जागरूक किया गया।
इस अवसर पर सुश्री अमिता सिंह, श्रीमती ज्योत्सना सिंह, श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव, श्रीमती सावित्री राय, श्रीमती नित्या निमानी, श्रीमती प्रमिला पटेल, श्रीमती अर्चना सिंह, सुश्री अनीता सिंह, डाॅ0 मंजू सिंह, सुश्री जागृति गुप्ता, डाॅ0 चन्द्रना मुखर्जी, सोनाली चक्रवर्ती, डाॅ0 निमिषा नट्राजन, डाॅ0 नीता साहू, सहित अन्य वक्ताओं ने नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वाव्लम्बन को बढ़ाने के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री भानु चन्द्र गोस्वामी ने मुख्य अतिथि मा0 सांसद फूलपुर श्रीमती केशरी देवी पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों के अलावा कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं लड़कियों तथा अधिकारीगणों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी के द्वारा मिशन शक्ति अभियान का आज शुभारम्भ किया गया है इसी क्रम में जनपद में भी इस कार्यक्रम का शुभारम्भ आज हुआ है। उन्होंने कहा कि यह अभियान अगले छः महीने तक चरणबद्ध रूप से चलता रहेगा। कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य लोगो को जागरूक करना है। समाज के चिंतन को बदलने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सभी लोगो को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वाव्लम्बन को बढ़ाने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि लैंगिंक समानता के बारे में लोगो को जागरूक करें। समाज को नई दिशा दें, नई पीढ़ी को भावों से भरें। उन्होंने कहा कि महिलाओं की प्रत्येक क्षेत्र में सहभागिता रहें। जिलाधिकारी ने मुख्य अतिथि को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने विभिन्न क्षेत्रों की महिला रोल माडल महिलाओं को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। आयोजित कार्यक्रम में एडीजी जोन-श्री प्रेम प्रकाश, आईजी श्री के0पी0 सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक-श्री सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी-श्री आशीष कुमार, उप निदेशक कृषि-विनोद कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी-मनोज राव, समाज कल्याण अधिकारी-श्री प्रवीण सिंह सहित अन्य सम्बंधित अधिकरीगणों के अलावा विभिन्न विद्यालयों की शिक्षिकाओं सहित काफी संख्या में महिलाएं एवं बालिकाएं उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन डाॅ0 प्रभाकर त्रिपाठी के द्वारा किया गया।

खबर नीतेश सोनी

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments