Homeअपराधइस्‍लामिक धर्मगुरु जाकिर नाइक ने दिया भड़काऊ बयान, कहा - पैगंबर की...

इस्‍लामिक धर्मगुरु जाकिर नाइक ने दिया भड़काऊ बयान, कहा – पैगंबर की आलोचना करने वाले गैर-मुस्लिम भारतीयों को गिरफ्तार करे मुस्लिम देश

इस्‍लामिक धर्मगुरु जाकिर नाइक ने दिया भड़काऊ बयान, कहा – पैगंबर की आलोचना करने वाले गैर-मुस्लिम भारतीयों को गिरफ्तार करे मुस्लिम देश

23 Oct 2020

भारत में नफरत फैलाने के लिए प्रसिद्ध इस्लामिक गुरू जाकिर नाइक ने एक बार फिर भड़काऊ बयान दिया है। जाकिर नाइक ने कहा है कि जो भी लोग पैगंबर मोहम्मद की आलोचना करते हैं, उन्हें मुस्लिम देशों को जेल में डाल देना चाहिए।

बीजेपी के भक्त हैं ये लोग

जाकिर नाइक ने अपने भड़काऊ बयान के जरिए बीजेपी पर भी निशाना साधा है। जाकिर ने कहा है कि पैगंबर की आलोचना करने वाले अधिकतर लोग बीजेपी पार्टी के समर्थक हैं। उसने आगे कहा कि इस मामले में सभी मुस्लिम देशों को एक साथ आना चाहिए और उन सभी भारतीयों को जेल में डाल देना चाहिए जो पैगंबर मोहम्मद की आलोचना करते हैं।

जाकिर ने दी राय

जाकिर ने इस मामले में मुस्लिम देशों का राय देते हुए कहा है कि सभी मुस्लिम देश एक साथ आए। साथ ही उन सभी लोगों का एक डाटाबेस बनाए जो पैगंबर पर गलत टिप्पणियां और गालियों का प्रयोग करते हैं। इन सभी टिप्पणियों को सेव करके रखा जाएगा। इसके बाद जब भी कोई गैर-मुस्लिम भारतीय मुस्लिम देशों की यात्रा करे तो उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाए।

बम धमाकों में आया था नाम

जाकिर का नाम 2016 में आया था। उस वक्त ढ़ाका में हुए बम धमाकों से सैकड़ों लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद पिछले तीन सालों से वो मलेशिया में है। इसकी सूचना एनआईए के आधिकारिक सूत्रों से मिली है। बताया जा रहा है कि मलेशिया सरकार ने उस नागरिकता भी प्रदान कर दी है। बता दें कि उस पर जबरन धर्म परिवर्तन तराने और हिंसा फैलाने का आरोप लगाया गया है।

नीतेश सोनी

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments