आज दिनाँक 18-12-2020 को माननीया
महापौर प्रयागराज अभिलाषा गुप्ता नन्दी जी द्वारा नगर निगम कार्यालय में नगर निगम प्रयागराज की ओर से कोविड-१९ के कोरोना काल में किये गए कार्यो की सराहना करते हुए प्रयाग केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट (फुटकर) एसोसिएशन के पदाधिकारियों को प्रशस्त्री पत्र देकर सम्मानित किया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की !
प्रयाग केमिस्ट एसोसिएशन ने लॉकडाउन के दौरान महामारी के रोकथाम के लिए हजारों मास्क और सैनिटाइजर बांटे ।
कोरोना संक्रमित लोगो के लिए सस्ती दरो पर किट उपलब्ध कराई दवा व्यापारियों के एसोसिएशन ने पुलिस और नगर निगम का काफी सहयोग किया।
इस अवसर पर विजय अरोरा प्रयाग व्यापार मंडल अध्यक्ष, सर्वश्री सुधीर मिश्रा (चैयरमेन), राणा चावला (अध्यक्ष), धर्मेंद्र द्विवेदी (महामंत्री), नरेंद्र सिंह (कोषाध्यक्ष), निखिल मलंग (संगठन मंत्री), करील लूथरा आदि ।
खबर नीतेश सोनी



