चुनाव में ड्यूटी के दौरान जान गवाने वाले किन लोगों के आवेदन हुए निरस्त और किसको मिली राहत
त्रिस्तरीय चुनाव में अपनी ड्यूटी के दौरान कोविड संक्रमण होने से जान गवाने वाले 59 शिक्षकों और कर्मचारियों के आश्रितों के लिए राहत भरी खबर।
शासन ने पात्र लोगों की सूची जारी की। चुनाव ड्यूटी के दौरान संक्रमित होने पर जान गवाने वाले 90 कर्मचारियों के आश्रितों ने आवेदन किया था लेकिन इनमें से 31 लोगों के फॉर्म अस्वीकार कर दिए गए। इनमें से कुछ लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं थी, कुछ चुनाव ड्यूटी को ज्वाइन नहीं कर सके थे और कुछ कर्मचारियों का निधन ड्यूटी के 30 दिन बाद हुआ था।
इन वजह से उनके फॉर्म निरस्त कर दिए गए। साथ ही एक अन्य कर्मचारी के आश्रित को भी अनुग्रह राशि मिलने की उम्मीद है ।उस कर्मचारी के दस्तावेजों की कमी की वजह से उसका आवेदन पोर्टल पर अपलोड नहीं हो पाया था ।अब सभी दस्तावेज उसके आ गए हैं ।नए सिरे से आवेदन पोर्टल अपलोड किया जाएगा।
Samiksha
