डिलीट हुए व्हाट्सएप मैसेज को दोबारा कैसे पढ़ें
अगर हमारे स्मार्टफोन पर कोई सेंडर मैसेज सेंड करता है और रिसीवर के पढ़ने से पहले ही उसे डिलीट कर देता है तो उस मैसेज को हम कैसे पढ़ सकते हैं ।आइए आपको बताते हैं ।ऐसा बहुत बार होता है कि आपके मैसेज पढ़ने से पहले ही सेंडर उस मैसेज को हटा देता है।
ऐसे में आपको यह जानने की उत्सुकता अधिक रहती है कि आखिर उस मैसेज में ऐसा क्या था!! अब आप व्हाट्सएप पर डिलीट किए गए मैसेज को भी आसानी से पढ़ सकते हैं। इसके लिए आपको थर्ड पार्टी ऐप का सहारा लेना पड़ेगा ।आप अपने फोन में नोटिसेव ऐप इंस्टॉल कर डिलीट मैसेज पढ़ सकते हैं। इसके लिए आपको इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल करना होगा। फोन में ऐप इंस्टॉल करने के बाद फोटो ,फाइल, मीडिया समेत सभी फीचर्स को एक्सेस करने की अनुमति देनी होगी। इसके बाद आपको ऑटो स्टार्ट का विकल्प चयन करना होगा।
एक बार इंस्टॉल होने के बाद यह आपको प्राप्त होने वाली सभी नोटिफिकेशन और व्हाट्सएप मैसेज पर नजर रखेगा। आपको मैसेज भेजने के बाद अगर सेंडर उस मैसेज को डिलीट कर देता है तो आप नोटिसेव ऐप के माध्यम से उस मैसेज को दोबारा पढ़ सकते हैं। आप उन नोटिफिकेशंस को भी दोबारा पढ़ सकते हैं जो आपसे गलती से डिलीट हो गए हैं। आपको बता दें कि व्हाट्सएप ने अधिकारिक रूप से ऐसा कोई फीचर नहीं निकाला है।
Samiksha
