मौसमी बीमारियों के साथ-साथ तेजी से पैर पसार रहा है डेंगू बारिश के मौसम की उठापटक में वायरल का वार इस समय हर घर में दिखाई दे रहा है। हर घर में 1 या उससे अधिक लोग बीमार है। इस बुखार से पीड़ित लोगों के बीच डेंगू का खौफ बढ़ रहा है।
संक्रमित में बच्चों और बुजुर्गों की संख्या ज्यादा है। 30 से अधिक बच्चों में बुखार के साथ-साथ सर्दी जुखाम की भी शिकायतें मिली है ।वही डॉक्टर के मुताबिक जिन बच्चों को 5 दिन से बुखार नहीं छोड़ रहा है उन्हें डेंगू की जांच करानी चाहिए।
बदलते मौसम का असर आंखों पर भी हो रहा है। बुखार पीड़ितों में सामान्यता प्लेटलेट्स का कम होने का मतलब यह नहीं है कि मरीज डेंगू से संक्रमित है ।वही बदलते मौसम का असर आंखों पर भी हो रहा है ।जिसकी वजह से मरीजों की आंखें लाल होना ,आंखों से पानी आना और आंखों में खुजली होने जैसी शिकायतें भी सामने आ रही है।
Samiksha
