कानपुर के चकेरी से कोखराज (प्रयागराज) के बीच सिक्सलेन पर 6 महीने बाद वाहन 100 किलोमीटर की रफ्तार से फर्राटा भर सकेंगे। कोरोना काल के चलते निर्माण एजेन्सी को एनएचएआई ने 142 दिन की मोहलत दी है। इसलिए सिक्सलेन के निर्माण की समय सीमा फरवरी 2022 तय की गई है। सिक्सलेन पर फर्राटा भरने के लिए वाहन सवारों को 20 फीसदी तक बढ़ा टोल देना होगा।
चकेरी से कोखराज के बीच 145 किमी की दूरी वाहन 135 मिनट में पूरी कर लेंगे। फोरलेन के समय यही दूरी तय करने में 3:30 घंटे तक लगते रहे हैं। सिक्सलेन के निर्माण के दौरान जाम और जगह-जगह डायवर्जन के कारण पांच घंटे तक लग रहे हैं।
एनएचएआई ने कोरोना की पहली लहर को ध्यान में रखकर निर्माण एजेन्सी को मोहलत दी है। हालांकि एजेन्सी ने दूसरी लहर में भी बंद काम को लेकर और मोहलत देने का प्रस्ताव किया, लेकिन एनएचएआई ने उसे स्थगित रखा है। फिलहाल फरवरी तक सिक्सलेन पूरा करने की हिदायत दी है।
Samiksha
