Homeप्रयागराजछात्रावासों में हो रही अवैध फीस वसूली को लेकर कुलपति कार्यालय के...

छात्रावासों में हो रही अवैध फीस वसूली को लेकर कुलपति कार्यालय के बाहर सैकड़ों छात्रों ने मुंडन कराकर व पूरे परिषर मे विरोध मार्च किया 

छात्रावासों में हो रही अवैध फीस वसूली को लेकर कुलपति कार्यालय के बाहर सैकड़ों छात्रों ने मुंडन कराकर व पूरे परिषर मे विरोध मार्च किया 

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ भवन पर छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर चल रहे संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्त्व में छात्र नेता अजय यादव सम्राट के अगुवाई में छात्रसंघ बहाली के आंदोलन का 496वां दिन भी जारी रहा।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रावासों में रह रहे छात्रों से इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा अवैध अवैध फीस वसूली व जबरन रिजल्ट रोके जाने को लेकर कुलपति कार्यालय के बाहर सैकड़ों छात्रों ने मुंडन करा कर विरोध दर्ज कराया। पूरे परिसर में रैली निकालकर विरोध मार्च किया।

छात्रों ने कहा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय जब कोरोना वैश्विक महामारी में विश्वविद्यालय बंद था छात्रावास बंद था छात्र अपने अपने घरों पे रह रहे थे तो विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जबरन अवैध फीस वसूली के रूप में ₹15000 रुपया का आधार क्या है। इनका मानक क्या है किस मानक के तहत ₹15000 छात्रों से वसूला जा रहा है।

एक तरफ कोरोना वैश्विक महामारी लोगों को सड़क पर ला दिया और दूसरी तरफ विश्वविद्यालय प्रशासन भी हम छात्रों के साथ हिटलर शाही रवैया अपना रहा है। प्रतियोगी परीक्षाएं लगातार हो रही हैं, आगे की कक्षाओं में दाखिले को लेकर इनकी मार्कशीट व डिग्री को रोके रखना। छात्रों का दाखिला फंसा हुआ है। विश्वविद्यालय प्रशासन लगातार छात्रों के भविष्य पर कुठाराघात करने का प्रयास कर रही है। यदि जल्द से जल्द छात्रों की मार्कशीट व डिग्री जारी नहीं की गई तो इसके लिए उग्र आंदोलन होगा और उसका जिम्मेदार स्वयं इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन होगा।

इस मौके पर अजय यादव सम्राट,आलोक ज्वाला, चित्रांश सहाय, संजीत कुमार ,प्रदीप पाल, आर्या वर्मा, शैलेश मौर्या, सत्यम कुशवाहा, अमर सिंह, हरिओम यादव, संदीप गुप्ता,प्रयास मिश्रा, विजय सेन सिंह, राहुल, अभिषेक सिंह,विवेक सिंह, समेत सैकड़ों छात्रों ने मुंडन करवाया, इस मौके पर सौरव सिंह बंटी, राहुल पटेल, मुबाशिर हारून, गोलू पासवान,मसूद अंसारी आदि लोग उपस्थित रहे।।

ईशान अरोड़ा प्रयागराज

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments