Homeदेशबख्शी बांध आरओबी पर जल्द शुरू होगा यातायात।

बख्शी बांध आरओबी पर जल्द शुरू होगा यातायात।

बख्शी बांध आरओबी पर जल्द शुरू होगा यातायात।
प्रयागराज। बक्शी बांध आरओबी के अंतिम स्लैब की ढलाई प्रारम्भ 10 दिसम्बर तक आवागमन चालू कर दिया जाएगा। शहर उत्तरी के विधायक ई हर्ष बाजपेई ने ब्रिज कॉर्पोरेशन के अधिकारियों के साथ बख्शी बांध आरओबी के कार्य की प्रगति मौके पर पहुंच कर देखी। कार्य को पूर्ण करते हुए दिसम्बर प्रथम सप्ताह में यातायात संचालन शुरू कराने का निर्देश भी दिया। बताते चलें कि ओवर बजट होने के कारण दो वर्ष से अधिक समय से कार्य अटका हुआ था विधायक जी को जवाब देना भारी पड़ रहा था अब कार्य पूर्ण होने से दारागंज, बख्शी, छोटा बघाड़ा, रामप्रिया, ढरहरिया की बड़ी आबादी लाभान्वित होगी दो रेलवे फाटक एक साथ होने से विकट समस्या थी। विधायक प्रतिनिधि अरुण शुक्ला ने बताया ब्रिज कॉर्पोरेशन के सीपीएम मनोज अग्रवाल, डीपीएम अनिरुद्ध यादव, एई इस पी सिंह, जेई सुशील वर्मा तथा शानू भट्ट मीडिया प्रभारी,श्री आशीष द्विवेदी पार्षद, नरेंद्र पाण्डेय, ब्रजेश कुमार, विक्रांत शुक्ला, नीरज त्रिपाठी, सारिका शर्मा, यशश्वी शुक्ला, विकास शुक्ला और बहुत से स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

  1. नीतेश सोनी ब्यूरो प्रयागराज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments