![]()
फ्लोरा एंड फौना राष्ट्रीय 6 दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी का हुआ समापन समारोह
फ्लोरा एंड फौना राष्ट्रीय 6 दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी के समापन समारोह पर मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति श्री सुधीर नारायण अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि दिल्ली के वरिष्ठ आर्टिस्ट अशोक तिवारी रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि सुधीर नारायण अग्रवाल ने प्रदर्शनी के कैटलॉग का विमोचन करते हुए कहा प्रदर्शनी में लगे चित्र सब अद्भुत और सराहनीय भी हैं। इस दौरान दिल्ली के चित्रकार अशोक तिवारी जी ने पेंटिंग का डेमोंसट्रेशन दिया तो कैलीग्राफर मुसाब आदिल चौधरी ने अरबी में खूबसूरत कैलीग्राफी कर वाहवाही लूटी।
खानम आर्ट गैलरी की डायरेक्टर एवं उनके हस्बैंड ज़फ़र इक़बाल ने बडिंग आर्टिस्ट के उत्साहवर्धन के लिए हर साल दो उभरते हुए स्टूडेंट कलाकारों के लिए दस-दस हजार रूपये की दो स्कॉलरशिप देने की घोषणा किया।
नीतेश सोनी ब्यूरो प्रयागराज

