दोबारा मुतवल्ली ना बनाने की मांग
प्रयागराज। बहादुरगंज स्थित दरगाह मुश्किल कुशा के पूर्व मुतवल्ली शाह मुकर्रम उल्लाह उर्फ अली मियां के ऊपर दरगाह के खादिम नफीस अंसारी ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। दोबारा मुतवल्ली न बनाने की मांग की है।
दरगाह के खादिम नफीस अंसारी का आरोप है कि पूर्व मुत्तावल्ली शाह मुकर्रम उल्लाह उर्फ अली मियां का कार्यकाल 28 जुलाई को खत्म हो गया लेकिन उसके बाद भी वह 6 अगस्त को शाम 4:00 बजे के करीब 4 /5 आदमियों के साथ दरगाह पर जाकर अपना हक जमाने लगे और दरगाह पर रखा दान पात्र को अपने साथ लेकर चले गए।
नफीस का कहना है की दरगाह पर उसकी मां पहले खिदमत किया करती थी और वह भी पिछले 50 साल से अधिक समय से इसकी खिदमत किया करते हैं और वक़्फ़ संपत्ति में बने एक छोटे से कमरे में रहा करते हैं।
मुजावर नफीस ने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व मूतवल्ली ने उनके साथ गाली गलौज किया और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।। विधि ऐसा मुजावर नफीस का आरोप है मुजावर नफीस ने इसकी शिकायत वक़्फ़ बोर्ड के चेयरमैन से भी लिखित तौर पर कर रखी है उन्होंने वह बोर्ड में लिखित दिया है कि पूर्व मूतवल्ली शाह मुकर्रामुला उर्फ अली मियां को दोबारा मतवाली ना बनाया जाए।
