- गुजरात के पोरबंदर पोर्ट पर हेलिकॉप्टर क्रैश में शहीद हुए शहर के सपूत कमांडेंट सौरभयादव के परिजनों को दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सम्मानित किया। उन्हें गैलंट्री मेडल प्रदान किया। यह
मेडल कमांडेंट सौरभ को पिछले साल दिए जाने की घोषणा की गई थी। इसी बीच इसी साल जनवरी में हादसे में वह शहीद हो गए थे। मेडल ग्रहण करने के लिए उनकी पत्नी बासिता राय के साथ पिता ज्ञान सिंह व माता माधुरी यादव पहुंची थीं। पदक स्वीकार करने के दौरान उनको आंखें भर आईं। साकेत
नगर धूमनगंज के रहने वाले कमांडेंट सौरभ इंडियन कोस्टगार्ड के उन तीन अफसरों में शामिल थे, जो हादसे में शहीद हुए। मूलरूप से कौशाम्बी निवासी शहीद का परिवार धूमनगंज के साकेत नगर का रहने वाला है। रेस्क्यू ऑपरेशन से लौटते वक्त इसी साल पांच जनवरी को यह घटना हुई थी। • उनके मामा राजेंद्र यादव ने बताया कि सौरभ को 26 जनवरी 2024 को वीरता के लिए गैलेंट्री मेडल से सम्मानित करने की घोषणा की गई थी।
