प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व वन्यजीव दिवस के मौके पर गुजरात के जामनगर स्थित पशु संरक्षण केंद्र वनतारा का उद्घाटन किया। वनतारा वन्य जीवों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समर्पित दुनिया के सबसे बड़े केंद्रों में शुमार है। यहां 2,000 से अधिक प्रजातियां और 1.5 लाख से अधिक बचाए गए, लुप्तप्राय व संकटग्रस्त जानवर हैं।
. पीएम ने इस मौके पर बाघ, शेर के शावकों को दूध पिलाया। गैंडे के बच्चों को भी भोजन कराया।
. पीएम ने तीन हजार एकड़ में फैले वनतारा में चिम्पांजी, जिराफ, डॉल्फिन, हाथी व अन्य जानवरों के साथ काफी वक्त बिताया और उनके लिए बनाई विश्वस्तरीय सुविधाओं का जायजा लिया।
. उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की पहल पर वनतारा को बनाया गया है। पीएम ने अनंत की पहल की सराहना की है
