यूपी बोर्ड की वर्ष 2025 की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में शामिल परीक्षार्थियों की समस्याओं के निराकरण लिए यूपी बोर्ड मुख्यालय व क्षेत्रीय कार्यालयों में परीक्षार्थी ग्रीवांस सेल (सहायता कक्ष) का संचालन शुरू कर दिया गया है। इसके लिए सचिव भगवती सिंह ने अफसरों व कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगा दी है। ग्रीवांस सेल का संचालन 28 मई तक किया जाएगा। परीक्षार्थियों को अगर परीक्षाफल को लेकर किसी तरह की समस्या है तो वे ग्रीवांस सेल में संपर्क कर सकते हैं। यूपी बोर्ड मुख्यालय में आने वाली समस्याओं के तत्त्काल निराकरण के लिए उप सचिव शालिनी यादव व ऋचा श्रीवास्तव, प्रशासनिक अधिकारी जय सिंह व मनोज कुमार और प्रधान सहायक नरेश कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं, क्षेत्रीय कार्यालय में आने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए उप सचिव पूनम मिश्रा, सहायक सचिव रेखा अग्रवाल, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अनिल कुमार राय , प्रशासनिक पटेल , कनिष्ठ सहायक मनीष अधिकारी राकेश कुमार ,वरिष्ठ कुमार यादव मनोरमा की ड्यूटी सहायक कुलदीप पांडेय की ड्यूटी लगाई गई है
