Homeराजनीतिसंजय सिंह ने की जाति जनगणना की मांग भाजपा पर जाति जनगणना...

संजय सिंह ने की जाति जनगणना की मांग भाजपा पर जाति जनगणना से बचने का आरोप

सर्किट हाउस में रविवार को आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य जाति जनगणना से ध्यान हटाकर पहलगाम की घटना पर केंद्रित करना है, ताकि असली मुद्दों से जनता का ध्यान भटके। यह बिहार चुनाव में राजनीतिक लाभ लेने की रणनीति है।

पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि पूरा देश इंतज़ार कर रहा था कि आतंकवादियों को नेस्तनाबूद करने के लिए क्या होगा। 27 पर्यटक मारे गए, हमारी धरती पर आकर आतंकवादियों ने हमें चुनौती दी है। सांसद ने जातिगत जनगणना को लेकर भाजपा को घेरते हुए कहा कि जनगणना की तारीख तय की जाए।  कहा कि सरकार ने अब तक ने जातिगत जनगणना के लिए कोई बजट क्यों नहीं घोषित किया है। आरक्षण पर रोडमैप का भी उन्होंने सवाल उठाया। संकल्प शिविर के दूसरे दिन बताया गया कि संगठन को पूरे यूपी की विधानसभाओं में पर मजबूत बनाने के लिए नेताओं को चार-चार विधानसभाओं की जिम्मेदारी दी जाएगी। इसमें खुद सांसद संजय भी चार विधानसभाओं में संगठन की मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर निवर्तमान प्रदेश महासचिव दिनेश पटेल, काशी प्रांत अध्यक्ष पवन तिवारी, वंशराज दुबे, अंजनी मिश्र, नीलम यादव आदि उपस्थित रहे।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments