Homeप्रदेशअखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष और खासकर ब्राह्मणों के...

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष और खासकर ब्राह्मणों के खिलाफ राजनीतिक दुर्भावना से फैसले लेती है।

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में अन्याय और अत्याचार चरम पर है। भाजपा वोट के लिए कुछ भी कर सकती है। उन्होंने कटाक्ष किया कि भाजपा में एक निवर्तमान होने वाले सीएम हैं और दो डीसीएम (डिप्टी चीफ मिनिस्टर) हैं। इनको न हाता भाता है, न तिलक लुभाता है। भाजपा सरकार विपक्ष और खासकर ब्राह्मणों के खिलाफ राजनीतिक दुर्भावना से फैसले लेती है। सपा मुख्यालय में बुधवार को हुए प्रबुद्ध सम्मेलन में अखिलेश ने. कहा कि पीडीए में ब्राह्मण समेत हर पीड़ित और शोषित शामिल है। हम सब मिलकर 2027 में भाजपा सरकार को हटाने का काम करेंगे। विधानसभा में नेता विरोधी दल माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि भाजपा जाति विशेष की सरकार है। ब्राह्मण अब 2027 में भाजपा को हटाकर अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा सरकार बनाएगा। पूर्व सांसद कुशल तिवारी (भीष्म तिवारी) ने कहा कि हम भाजपा के खिलाफ लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाएंगे। तभी हमारा सम्मान वापस आएगा। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री पवन पांडेय, शिवपाल सिंह यादव, माता प्रसाद पांडेय, अवधेश प्रसाद, राजेंद्र चौधरी, श्रेया शुक्ला आदि मुख्य रूप से शामिल हुए।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments