प्रयागराज। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सेना के शौर्य को सलाम करने के लिए बृहस्पतिवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। पत्थर गिरिजाघर से सुभाष चौराहे तक निकाली गई इस यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर हिंदुस्तान जिंदाबाद-भारत माता की जय… भारतीय सेना की जय के गगनभेदी नारे लगाए। यात्रा में लोग हाथों में कर्नलसोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह की तस्वीर लेकर चल रहे थे। मुख्य अतिथि मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा, अगर कोई दुश्मन देश की तरफ आंख उठाएगा तो भारत अपने दुश्मनों को न सिर्फ जवाब देगा, बल्कि घर में घुसकर वार भी करेगा। महापौर गणेश केरसवानी का कहना था कि सेना ने अपने शौर्य से दुश्मन को धूल चटाई है।
