लुटेरी दुल्हन गैंग के जड़ को खोदने में जुटी पुलिस जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, नए-नए कारनामें सामने आते जा रहा है. शनिवार को गिरफ्तार इस गैंग के सातों गुगों के पास से पुलिस को कुल आठ मोबाइल मिले थे. टेक्निकल जांच के लिए भेजे गए उनके मोबाइलों में एक दूसरे को किए गए वाट्सएप मैसेज सामने आए हैं. मैसेज के आधार पर यह क्लियर हो चुका है कि गैंग राजस्थान के कई और कंवारे लड़कों व उनके परिवार को लूटने की प्लानिंग कर चुका था. उन लड़कों की किस्मत ही थी कि लुटने से पहले खुल्दाबाद पुलिस ने गैंग को दबोच लिया, वांछित मुख्य सरगना अकबर और प्रकाश में. आई ऊषा नामक महिला की तलाश जारी है. माना जा रहा है कि इनकी गिरफ्तारी के बाद गैंग से जुड़े पूरे नेटवर्क का खुलासा होगा,लुटेरी दुल्हन बनकर कई दूल्हों को लूट चुकी शहाना पत्नी स्व. गुलाम नवी निवासिनी तुलसीपुर थाना करेली शहाना, निशा कुमारी पत्नी रवि कुमार निवासी शहापुर पीपलगांव थाना एयरपोर्ट, ममता भारतीया पुत्री राम केवल भारतीया निवासी त्रिवेणीपुरम झुंसी, प्रीती पत्नी गोरे लाल निवासी शहापुर पीपलगांव थाना एयरपोर्ट को दुल्हन बनाकर बारी-बारी उन आधा दर्जन युवकों के पास उनकी तस्वीरें भेजने का प्लान तैयार हो चुका था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक गैंग की महिलाओं को मैसेज करके श्रीराम गुर्जर ने कहा था कि अपनी दूसरी तस्वीर व नाम वाले आधार कार्ड वह तैयार कराएं, ताकि उन लड़कों को भेजकर शादी के लिए उनसे रुपये मंगाए जा सके. आसिफ खान निवासी गढ़ीकला थाना शाहगंज व मो. जैनुल निवासी दायरा शाह अजमल थाना शाहगंज को भी पुलिस जेल भेज चुकी है. प्रकाश में आई गैंग की शातिर ऊषा और अकबर की खोज जारी है।
