Homeमहत्वपूर्ण जानकारीइजराइल ने ग्रेटा की टीम के शिप को रोका।

इजराइल ने ग्रेटा की टीम के शिप को रोका।

इजराइल ने स्वीडिश एनवायरनमेंटल एक्टिविस्ट और नोबेल पीस प्राइज विनर ग्रेटा थनबर्ग और उनके जहाज को कब्जे में ले लिया है. मंडे सुबह इजराइल की 5 स्पीड बोट्स ने जहाज को घेर लिया. इसके बाद सैनिकों ने जहाज पर चढ़कर उसे अपने कंट्रोल में ले लिया. यह जहाज गाजा के लोगों के लिए राहत सामग्री लेकर जा रहा था. मैडलीन नाम के इस जहाज पर 12 लोग सवार हैं. सभी सेना की हिरासत में हैं. इस जहाज को गाजा की जगह इजराइल ले जाया गया. इन सभी कार्यकर्ताओं को अशदोद पोर्ट लाया गया है. यह इजराइल के पश्चिम में एक अहम पोर्ट है. बता दें कि ग्रेटा थनबर्ग और बाकी लोगों को हमास के 7 अक्टूबर 2023 के हमले का वीडियो दिखाया जाएगा. रक्षा मंत्री इजराइल कार्ट्ज ने सेना को यह आदेश दिया है।43 मिनट का वीडियो दिखाया

 

काट्ज ने यह आदेश देते हुए खासतौर पर थनबर्ग का नाम लिया. उन्होंने कहा कि ग्रेटा और उनके साथियों को देखना चाहिए कि हमास असल में क्या है और उन्होंने कैसे इजराइल की महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को मारा. 43 मिनट के इस वीडियो में दिखाया गया है कि हमले के दौरान किस तरह निर्दोष लोगों की हत्या की गई और उनके शवों के साथ क्या क्रूरता हुई शो अब खत्म हो चुका है

 

विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तंज कसते हुए लिखा कि सेल्फी यॉट के सभी यात्री ठीक और सुरक्षित हैं. उन्हें सैंडविच और पानी मुहैया कराया गया है. शो अब खत्म हो चुका है. इन कार्य कर्ताओं को इजराइल ले जाने के बाद उनके देश भेज दिया जाएगा।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments