भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार का महानगर अध्यक्ष योगेश गोयल की अध्यक्षता में कमिश्नर विजय विश्वास पंत से शिष्टाचार मुलाकात करने पहुंचा. इस भेंट के दौरान शहर में लगातार घटते पर्यटन पर गहरी चिंता व्यक्त की गई और कहा कि इससे स्थानीय व्यापार पर भी नकारात्मक असर पंड़ रहा है. उन्होंने सुझाव दिया कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सुनियोजित प्रयास किए जाएँ जिससे नगर का आर्थिक औरसांस्कृतिक विकास हो सके. कमिश्नर ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अपराजिता सिंह को तत्काल फोन कर निर्देशित किया कि वे उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों से शीघ्र भेंट करें और उनके सुझावों के अनुसार प्रयागराजमें पर्यटन को प्रोत्साहित करने हेतु आवश्यक योजनाएँ तैयार करे
व्यापार मंडल ने यह भी मांग रखी कि प्रयागराज की ओर आने वाले सभी प्रमुख मागों पर बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाए जाएँजिनमें प्रयागराज के प्रमुख पर्यटक स्थलों की जानकारी हो. इससे शहर में आने वाले पर्यटकों को यह जानकारी मिल सके कि प्रयागराज में कितने विविध और आकर्षक स्थल हैं, जिससे वे यहाँ कम से कम तीन दिन रुकने के लिए प्रेरित हों. कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देशदिए कि संगम क्षेत्र को और अधिक आकर्षक और सुविधाजनक बनाने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाए. इस प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ महामंत्री नवीन अग्रवाल, पियूष पांडेय, रानू अग्रवाल, अमित अग्रवाल, नवीन सिंह, शिखर एवं अंशुल अग्रवाल शामिल रहे.
