चीन के किंगदाओ में एससीओ (शंघाई सहयोग संगठन) समिट के दौरान भारत ने चीन को संबंधों को बेहतर करने का फॉर्मूला सुझाया, भारत ने सीमा पर तनाव को कम करने के लिए चीन से चार योजनाओं पर ध्यान देने के लिए कहा. साथ ही छह साल बाद कैलास मानसरोवर यात्रा शुरू होने पर खुशी जताई. एससीओ सम्मेलन के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने समकक्ष चीनी रक्षा मंत्री एडमिरल डोंग जून से मुलाकात की. इस दौरान चीन को चार पॉइंट्स पर काम करने के लिए कहा गया.
‘लंबा इंतजार खत्म हुआ’ डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा कि किंगदाओ में एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान चीन के डिफेंस मिनिस्टर एडमिरल डॉन जून के साथ बातचीत की. हमने द्विपक्षीय संबंधों से संबंधित मुद्दों पर अपने थॉट्स को एक दूसरे के साथ शेयर किया. लगभग छह वर्षों का लंबा इंतजार खत्म हुआ है. कैलास मानसरोवर यात्रा को फिर से शुरू करने पर अपनी खुशी व्यक्त की. दोनों पक्षों के लिए यह आवश्यक है कि वे इस पॉजिटिव रिलेशन को बनाए रखे.
पाक के मुद्दे पर की चर्चा इसके साथ ही डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह ने चीन के रक्षा मंत्री एडमिरल डोंग जून को जम्मू-कश्मीर में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले और पाकिस्तान में भारत की कार्रवाई की जानकारी भी दी. राजनाथ सिंह ने कहा कि आतंकवाद के मुद्दे पर ऑपरेशन सिंदूर भारत का स्टैंड है. पाक के खिलाफ एक्शन लेना जरूरी था. हम हर बार ऐसा ही करेंगे
