Homeप्रयागराजहनुमान मंदिर कॉरिडोर समेत 27 कार्यों में अनियमितता 

हनुमान मंदिर कॉरिडोर समेत 27 कार्यों में अनियमितता 

प्रयागराज। महाकुंभ के मद्देनजर प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की ओर से कराए गए कार्यों में बड़े स्तर पर अनियमितता पाई गई है। मंडलायुक्त की जांच में हनुमान मंदिर कॉरिडोर से लेकर सड़कों व वर्टिकल गार्डेन समेत 26 कार्यों में गड़बड़ी पकड़ी गई है। मंडलायुक्त ने प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व नगर आयुक्त को पत्र लिखकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही 15 दिन में रिपोर्ट मांगी है।वहीं, नगर निगम के भी एक काम में अनियमितता सामने आई है।

 

महाकुंभ के मद्देनजर प्राधिकरण एवं निगम की ओर से कराए गए कार्यों को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इस पर मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने प्राधिकरण के 59 कार्यों की जांच के लिए अभियंताओं की 12 टीमें बनाई थीं। साथ में निगम के 44 कार्यों की जांच के लिए नौ टीमें गठित की थीं। इनमें से ज्यादातर टीमों ने रिपोर्ट सौंप दी थी, लेकिन उनमें स्पष्टता नहीं थी।

 

इस पर मंडलायुक्त ने मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में टीम गठित कर दोबारा जांच कराई, जिसमें बड़े स्तर पर अनियमितता पाई गई है। प्राधिकरण की ज्यादातर सड़कों की इंटरलॉकिंग और लाल पत्थर भी उखड़ गए हैं। डिवाइडर पर लगाए गए पौधे सूख गए हैं।

 

अंदावा चौराहे से सहसों चौराहे तक ग्रीनरी 10 फीसदी सूख गई हैं। कई नालियों की ढाल ठीक नहीं पाई गई साथ ही कनेक्टिविटी भी नहीं दी गई है।

 

हनुमान मंदिर कॉरिडोर में भी खामियां मिली हैं। वहीं, नगर निगम की ओर से ईश्वर शरण पुलिस चौकी तक सड़क, फुटपाथ व नाली सुदृढ़ीकरण का कार्य कराया गया था लेकिन इंटरलॉकिंग धंस गई है।

 

मंडलायुक्त ने प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व नगर आयुक्त को पत्र लिखकर अनियमितताओं को ठीक कराने के निर्देश दिए हैं।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments