Homeमहत्वपूर्ण जानकारीभारत के सुधारो और निवेश अवसरों पर दिया जोर: अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में...

भारत के सुधारो और निवेश अवसरों पर दिया जोर: अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में वित्त मंत्री 

सेविले। केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतरमण ने स्पेन, पुर्तगाल और ब्राजील के आधिकारिक दौरे पर विकास के लिए वित्तपोषण पर संयुक्त राष्ट्र के चौथे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (एफएफडी4) में भारत के सुधारों और निवेश अवसरों पर जोर दिया। मंगलवार को स्पेन के सेविले में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंच के शिखर सम्मेलन में उन्होंने सतत विकास के लिए निजी पूंजी जुटाने की पैरवी करते हुए उभरते बाजारों में कथित निवेश जोखिमों को संबोधित करने के महत्व पर जोर दिया।

 

शिखर सम्मेलन का विषय एफएफडी 4 के परिणाम से कार्यान्वयन तकः अनवरत विकास के लिए निजी पूंजी की क्षमता का दोहन है। उन्होंनेजर्मनी की आर्थिक सहयोग एवं विकास मंत्री रीम अलाबली-राडोवन से मिलकर भारत-जर्मनी हरित व सतत विकास साझेदारी के तहत सहयोग के विभिन्न पारस्परिक क्षेत्रों को लेकर चर्चा की। इसमें हरित एवं नवीकरणीय ऊर्जा, शहरी गतिशीलता एवं सतत शहरी विकास; तथा पारिस्थितिकी के स माध्यम से सतत आजीविका शामिलहैं। जर्मन की संघीय आर्थिक सहयोग एवं विकास मंत्री रीम अलाबली-राडोवन ने भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की आशा जताते हुए कहा, जर्मनी भारत के साथ अधिक सहयोग करना चाहेगा। दोनों नेताओं ने फिनटेक, व्यापार, निवेश, खनन, रक्षा व बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर चर्चा की।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments