Homeप्रयागराजकार्यकर्ताओं में रहा उत्साह केशव का दिखा अलग अंदाज

कार्यकर्ताओं में रहा उत्साह केशव का दिखा अलग अंदाज

प्रयागराज। भाजपा में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की भूमिका बदलने को लेकर चल रही अटकलों के बीच रविवार को वह प्रयागराज के सर्किट हाउस पहुंचे। आमतौर पर बेबाकी से सवालों का जवाब देने वाले केशव मौर्य यहां अलग अंदाज में दिखे। भूमिका बदलने के सवालों पर केशव मुस्कुराते नजर आए। उनके चेहरे पर आत्मविश्वास, मुस्कान के बीच कार्यकर्ताओं में भी उत्साह दिखा हालांकि केशव मौर्य ने कोई खुलासा नहीं किया।

 

विवि सर्किट हाउस में पूर्वांचल जौनपुर के पूर्व कुलपति ने केशव मौर्य को बधाई देते हुए कहा कि आप 2027 में फिर भाजपा की नैया पार लगाएंगे तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि पार्टी जो करेगी, अच्छे के लिए होगा। उनके इस जवाब ने अटकलों को और बल दिया कि पार्टी में उन्हें कोई अहम भूमिका मिल सकती है।

 

भले ही उपमुख्यमंत्री ने कोई सीधी बात नहीं की लेकिन उनके इशारे, मुस्कान और समर्थकों की प्रतिक्रिया ने यह जता दिया कि 2027 के मिशन में केशव प्रसाद मौर्य एक बार फिर मुख्य भूमिका में रहेंगे।

 

पार्टी क्या फैसला करती है, यह तो समय ही बताएगा लेकिन फिलहाल सियासी गलियारों में केशव मौर्य को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। केशव मौर्य के स्वागत के लिए जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह कुछ खास था। फूल-मालाओं के साथ कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments