Homeप्रयागराजगंगा और यमुना एक बार फिर उफान पर 

गंगा और यमुना एक बार फिर उफान पर 

प्रयागराज। गंगा और यमुना एक बार फिर उफान पर हैं। दोनों नदियों का जलस्तर 82 मीटर से ऊपर चला गया है और पानी कछार की बस्तियों के करीब तक पहुंच गया है। शनिवार तक बस्तियों में पानी घुसने की आशंका है। इसे देखते हुए प्रशासन ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटे में यमुना के जलस्तर में एक मीटर की बढ़ोतरी हुई है।

 

सिंचाई विभाग की शुक्रवार शाम चार बजे की रिपोर्ट के अनुसार नैनी में यमुना का जलस्तर 82.12 मीटर पहुंच गया। जबकि, बृहस्पतिवार को 81.12 मीटर जलस्तर था। वहीं गंगा के जलस्तर में भी इसी अवधि में 70 सेमी की वृद्धि हुई है। शाम चार बजे फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 82.13 मीटर था। छतनाग में 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में 131 सेमी की बढ़ोतरी हुई है। इससे गंगा के कछारी इलाके में दबाव बढ़ गया है। ऐसे में छोटा बघाड़ा, सलोरी, नेवादा, अशोक नगर और बेली कछार में बस्ती के करीब तक पानी पहुंच गया है। शाम को ही छोटा बघाड़ा और अशोक नगर के निचले इलाके में सड़क पर गंगा की लहरें आने लगी थीं।

 

सिंचाई विभाग की रिपोर्ट के अनुसार यमुना में प्रति घंटा पांच सेमी और गंगा में तीन सेमी की रफ्तार से बढ़ोतरी जारी थी। ऐसे में इन इलाकों में रात में ही सड़कों तथा बस्तियों में. पानी घुसने की आशंका बन गई है।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments