Homeदुनियापत्तों पर चित्र कला का अनोखा संगम दिखेगा खानम आर्ट गैलरी में

पत्तों पर चित्र कला का अनोखा संगम दिखेगा खानम आर्ट गैलरी में

कला की दुनिया में अपना एक प्रसिद्ध स्थान बनाने वाली राष्ट्रीय कलाकार डॉक्टर जाहिदा खान जिनको की अवध आर्ट फेस्टिवल मैं स्टार कलाकार के रूप में आमंत्रित किया गया था इसके साथ साथ इनकी नाइफ पेंटिंग जो कि डॉ जाहिदा खान की खासियत है जिसके लिए इन्हें देश ही नहीं विदेशों में भी तारीख मिलती है

उसी नाइफ पेंटिग लाइव डिमोस्ट्रेसन के लिए खास तौर पर आमंत्रित किया गया था डॉ जाहिदा खानम की पेंटिंग की जमकर सराहना हुई और इसके साथ साथ डॉ जाहिदा खान की दो पेंटिंग AIFACS से सेल आउट भी हुई।

डॉ जाहिदा खान ने कला की दुनिया में प्रयागराज के माथे पर चार चांद लगाने का कार्य किया है डॉक्टर खानम की तीन पेंटिंग प्रदर्शनी में लगाई गई थी राष्ट्रीय कलाकार डॉ जाहिदा खान की चित्रकला का प्रदर्शन देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी चल रही कई प्रदर्शनियों में नाम दर्ज करा रही है ।

अभी हाल ही में अयोध्या महोत्सव,राष्ट्रीय संग्रहालय प्रयागराज,पांडिचेरी आर्ट अकेडमी इंडो ताइवान कलिग्राफी,टैलेंट मैग्मा कैलीग्राफी आदि में शामिल हुई और अपना परचम लहराया।

इसी प्रक्रिया को अब आगे बढ़ाते हुए डॉक्टर जाहिदा खान के द्वारा एक अलग ही कला का विहंगम नजारा देखने को मिल रहा है जिसकी कि लोग कल्पना भी नहीं करते कि पेड़ के सूखे हुए पत्ते जो कि लगभग 10 वर्षों से संभाल कर रखे गए थे उन पर नाइफ के द्वारा रंगों के साथ एक खूबसूरत कलाकारी का प्रदर्शन किया गया है जो कि अपने आप में ही एक अनूठा प्रदर्शन है और लोगों का मन मोह रहा है।

पत्तों पर पेंटिंग के बारे में डॉक्टर जाहिदा खान हमसे पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि कल आ किसी भी चीज की मोहताज नहीं होती आप कला के प्रति अगर खुद को समर्पण करते हैं तो कला भी आपके दिलो-दिमाग में नए-नए उत्सर्जन पैदा करती है इसी तर्ज पर लगभग 10 वर्ष पुराने 5 से 7 इंच लंबे पत्तों पर खानम आर्ट गैलरी में कला का एक अनोखा प्रदर्शन चल रहा है जिसको देखने के लिए दूर-दूर से कलाकार खानम आर्ट गैलरी में पहुंच रहे हैं।

खबर नीतेश सोनी

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments