Homeप्रयागराजअनशन कारियों ने मनाई भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल...

अनशन कारियों ने मनाई भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती

अनशन कारियों ने मनाई भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती 

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ भवन पर छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर चल रहे संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्त्व में छात्र नेता अजय यादव सम्राट के अगुवाई में छात्रसंघ बहाली के आंदोलन का 467वां दिन भी जारी रहा।

आज इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्र संघ बहाली की मांग को लेकर 467 दिनों से अनवरत अनशन जारी है अनशन स्थल पर अनशन कारियों ने दृढ़ संकल्प और मजबूत इच्छाशक्ति के प्रतिक तथा आधुनिक भारत के शिल्पकार भारत रतन लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती मनाई गई और उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता गुड्डू ने कहा सरदार वल्लभ भाई पटेल जी एक लोकप्रिय नेता, भारतीय राजनीतिक एवं भारतीय गणराज्य के संस्थापक पिता कहे जाते थे सरदार बल्लभ भाई पटेल आज भी हम सब के दिलों में जिंदा है।

इस मौके पर छात्र नेता,हरेंद्र यादव, प्रतीश सिंह अनुज, नवनीत यादव, मंजीत पटेल,सुधीर यादव, अभिषेक सिंह, अशीष आर्या,प्रभाकर साहू, मसूद अंसारी, शिव शंकर सरोज,यशवंत यादव सुधीर यादव,आकाश यादव, आशीष प्रताप विवेक कुमार, शिवा केशरवानी, मो सैफ,विवेकानंद, आदि लोग उपस्थित रहे।

खबर नीतेश सोनी

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments