Homeदेशअब सिलिंडर बुकिंग पर हो जायेगे 900रू वापस, जाने क्या है पूरी...

अब सिलिंडर बुकिंग पर हो जायेगे 900रू वापस, जाने क्या है पूरी खबर

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि पेटीएम के जरिये इंडेन एलपीजी रिफिल की बुकिंग करने पर आप 900 रुपये तक का कैश बैक पा सकते हैं। ये ऑफर फर्स्ट टाइम कस्टमर को दिया जा रहा है। ग्राहकों को 3 सिलेंडर की बुकिंग तक कैश बैक मिल सकेगा । ये कैशबैक अधिकतम 900 रुपये तक होगा।

पेटीएम के जरिये कैसे बुक करें इंडेन का गैस

ग्राहक आईओसी के द्वारा दिये गये लिंक पर क्लिक कर सीधे बुकिंग के पेज पर पहुंच सकते हैं।
या फिर पेटीएम के इंडेन गैस बुकिंग पेज पर जा सकते हैं।
पेज पर कस्टमर नंबर या मोबाइल नंबर या फिर एलपीजी आईडी की जानकारी देनी होगी।
अपने गैस एजेंसी का चुनाव करें, जिसके बाद एंटर करें।
भुगतान करने के साथ आपकी गैस सिलेंडर की बुकिंग हो जायेगी।

कीमतों में आई तेज बढ़त

कीमतों का मौजूदा स्तर पहली जून से बना हुआ है। एक साल पहले दिल्ली में पहली जून 2020 को एलपीजी सिलेंडर की कीमत 593 रुपये थी। यानि एक साल में एलपीजी सिलेंडर का दाम 40 प्रतिशत बढ़ चुका है।

Samiksha

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments