आजाद पार्क में बनाए जाएंगे खेलों के स्टेडियम और ट्रैक
चंद्रशेखर आजाद पार्क में जल्द ही खेलों के केंद्र बनाए जाएंगे ।
इसमें कई खेलों के स्टेडियम के अलावा दौड़ के लिए ट्रैक का भी निर्माण किया जाएगा लेकिन इसके लिए खेल विभाग की अनुमति अनिवार्य होगी ।स्मार्ट सिटी बोर्ड की हुई बैठक में मंडलायुक्त संजय गोयल ने निर्देश दिया क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी की अनुमति लेकर यह प्रस्ताव तैयार किया जाए ।
उन्होंने सभी कार्यों के लंबित टेंडर की प्रक्रिया 1 महीने में पूरा करने की हिदायत दी। आपको बता दें प्रयागराज शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए विकास प्राधिकरण के द्वारा नई नई योजनाएं लाई जा रही है ।जिसमें प्रयागराज के सुंदरीकरण को ध्यान में रखते हुए अनेकों विकास कार्य किए जा रहे हैं।
Samiksha
