Homeआर्थिकईरान-इस्त्राइल टकराव का असर: दुबई समेत पश्चिम एशिया के एयरपोर्ट ठप, भारत...

ईरान-इस्त्राइल टकराव का असर: दुबई समेत पश्चिम एशिया के एयरपोर्ट ठप, भारत में 350 उड़ानें रद्द

अमेरिका-इस्त्राइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के चलते दुनियाभर में रविवार को हजारों उड़ानें प्रभावित हुईं। दुनिया के सबसे व्यस्त अंतरराष्ट्रीय हब दुबई समेत पश्चिम एशिया के बड़े एयरपोर्ट बंद रहे। वहीं पश्चिम एशिया के ज्यादातर देशों के अपना एयरस्पेस बंद रखने के चलते भारत में 350 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।

ईरान के हमलों में दुबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को नुकसान पहुंचा, जबकि अबूधाबी और कुवैत के एयरपोर्ट भी प्रभावित हुए। फ्लाइट-ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म फ्लाइटअवेयर के डाटा के अनुसार, पश्चिम एशिया में हजारों उड़ानों पर असर पड़ा है। फ्लाइटरडार 24 के मैप्स से रविवार सुबह पता चला कि ईरान, इराक, कुवैत, इस्राइल, बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात और कतर के ऊपर एयरस्पेस तकरीबन खाली रहा।

अमेरिका-ईरान संघर्ष का भारत में भी उड़ान संचालन पर बहुत बुरा असर पड़ा है। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 100 उड़ानें  रद्द की गई, जिनमें से 60 जाने वाली उड़ान और 40 आने वाली उड़ान हैं। इसी तरह मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भी 125 उड़ानें रद्द की गई हैं। इनमें से 67 जाने वाली और 58 आने वाली उड़ानें हैं। तिरुचिरापल्ली अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 1 मार्च के लिए 17 आने वाली और 16 जाने वाली उड़ानें रद्द कर दी गई हैं और 2 मार्च के लिए 3 आने वाली और 2 जाने वाली उड़ानें रद्द की गई हैं ।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments