Homeशिक्षाउद्यमियों की समस्याओं का समाधान करेंगे नंदी

उद्यमियों की समस्याओं का समाधान करेंगे नंदी

नैनी स्थित यूनाइटेड कॉलेज के सभागार में शुक्रवार को यूपीसीडा (उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण) के क्षेत्रीय कार्यालय से संबंधित उद्यमियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने उद्यमियों की समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया।

उद्यमियों ने बताया कि क्षेत्र में 60 फीसदी उद्यम बंद पड़े हैं। इंसमें किसी का विवाद बैंक के साथ है तो किसी का मालिकों के बीच आपसी विवाद है। ऐसे में विवाद खत्म करवाने के साथ ही जमीन खाली करानी चाहिए, जिससे वहां कोई और उद्यमी कार्य कर सके। इसके अलावा उद्यमियों ने मेंटेनेंस चार्ज की समस्या बताई। उद्यमियों ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र 1970 में विकसित हुआ है।

शुरुआत में उद्यमी को बिना किसी शर्त के जमीन दी गई। लेकिन, बाद में लीज डीड के विपरीत चार्ज लगाया गया। फिर मेंटेनेंस चार्ज 24 रुपये प्रति स्क्वायर मीटर कर दिया गया लेकिन इसका विरोध किए जाने पर इसे 20 रुपये प्रति स्क्वायर मीटर कर दिया गया है। उद्यमियों का कहना है कि इस मेंटेनेंस चार्ज की वजह से भी कई उद्यमियों को उद्योग बंद करने पड़ रहे हैं।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments