एंबुलेंस कर्मियों के आंदोलन से मरीजों की बढ़ रही है परेशानी
108 नंबर 102 नंबर एंबुलेंस कर्मियों के आंदोलन ने तीसरे दिन और व्यापक रूप ले लिया ।एंबुलेंस कर्मियों ने देर रात तक जिले में संचालित सभी 93 एंबुलेंस की चाबियां सौंप कर काम करने से मना कर दिया।
अस्पताल जाने के लिए मरीज परेशान होते रहे। वही प्रशासनिक अफसरों ने सीएमओ की मौजूदगी में उनसे बातचीत की। वहीं कर्मचारियों ने अपनी नौकरी की सुरक्षा की मांग फिर से दोहराई। उनकी समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया गया
।आपको बता दें सभी 93 एंबुलेंस को ले जाकर झूसी परेड मैदान पर खड़ा कर दिया गया और देर शाम उनकी चाबियां कंपनी के अधिकारियों को सौंप दी गई ।Ambulance न चलने से मरीज दिनभर परेशान रहे। वह 108 और 102 नंबर पर फोन करते रहे लेकिन उन्हें लेने के लिए एंबुलेंस नहीं गई। फिर मरीज अपने निजी वाहन से ही अस्पताल पहुंचे।
Samiksha
